##plugins.themes.classic.volume-abbr## 45, ##plugins.themes.classic.number-abbr## 1 -2 (2024): भारतीय आधुनिक शिक्षा
##plugins.themes.classic.issueDescription##
भारतीय आधुनिक शिक्षा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की एक त्रैमासिक पत्रिका है। इस पत्रिका का मुख्य उद्देश्य शिक्षाविदों, शैक्षिक प्रशासकों, शिक्षक-प्रशिक्षकों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थी-शिक्षकों को एक मंच प्रदान करना है।
यह पत्रिका शिक्षा एवं शिक्षक शिक्षा के विभिन्न आयामों, जैसे— बाल्यावस्था में विकास, समकालीन भारत एवं शिक्षा, शिक्षा में दार्शनिक एवं सामाजिक परिप्रेक्ष्य, ज्ञान के आधार एवं पाठ्यचर्या, अधिगम का आकलन, अधिगम एवं शिक्षण, समाज एवं विद्यालय के संदर्भ में जेंडर, समावेशी शिक्षा, शिक्षा एवं शिक्षक शिक्षा हेतु आई.सी.टी. में नवीन विकास, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा एवं शिक्षक शिक्षा का स्वरूप तथा विभिन्न राज्यों में शिक्षा एवं शिक्षक शिक्षा की स्थिति पर मौलिक एवं आलोचनात्मक चिंतन को प्रोत्साहित करती है। साथ ही शिक्षा एवं शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं विकास को बढ़ावा देना इसका प्रमुख लक्ष्य है।
लेखकों द्वारा भेजे गए सभी लेख एवं शोध-पत्रों का प्रकाशन पूर्व संबंधित क्षेत्र के समकक्ष विद्वानों द्वारा पूर्ण निष्पक्षता के साथ पुनरीक्षण किया जाता है। लेखकों द्वारा व्यक्त विचार उनके निजी विचार होते हैं; वे आवश्यक नहीं कि परिषद की नीतियों का प्रतिनिधित्व करें। अतः इस संबंध में परिषद का कोई उत्तरदायित्व नहीं है।