Vol 49, No 1 (2025): प्राथमिक शिक्षक
Issue Description
प्राथमिक शिक्षक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की एक त्रैमासिक पत्रिका है। इस पत्रिका का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों तथा संबद्ध प्रशासकों तक केंद्रीय सरकार की शिक्षा नीतियों से संबंधित जानकारियाँ पहुँचाना है। इसके साथ ही यह पत्रिका उन्हें कक्षा में प्रयोग में लाई जा सकने वाली सार्थक एवं प्रासंगिक सामग्री उपलब्ध कराती है तथा देशभर के विभिन्न केंद्रों में संचालित पाठ्यक्रमों और कार्यक्रमों आदि के बारे में समय-समय पर अवगत कराती रहती है।
शिक्षा जगत में हो रही गतिविधियों पर विचारों के आदान–प्रदान के लिए भी यह पत्रिका एक सशक्त मंच प्रदान करती है।
पत्रिका में प्रकाशित लेखों में व्यक्त किए गए विचार लेखकों के अपने होते हैं। अतः यह आवश्यक नहीं है कि प्रत्येक लेख में परिषद की नीतियों का ही प्रतिपादन किया गया हो। इसलिए इन विचारों के लिए परिषद का कोई उत्तरदायित्व नहीं है।
© 2025। पत्रिका में प्रकाशित समस्त लेखों के सर्वाधिकार राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के पास सुरक्षित हैं। परिषद की पूर्व अनुमति के बिना इन लेखों का किसी भी रूप में पुनर्मुद्रण मान्य नहीं होगा।