प्रकाशित 2026-07-13
##submission.howToCite##
सार
औपचारिक विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था देश की शिक्षा नीति एवं पाठ्यचर्या रूपरेखा को ध्यान में रखते हुए, विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की नियोजित श्रृंखलाओं का अनुपालन करती है। इस श्रृंखला में ‘प्रातःकालीन सभा का आयोजन’ एक महत्वपूर्ण गतिविधि है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा अनुशंसित ‘पंचकोशीय विकास’ की अवधारणा को साकार रूप प्रदान करती है। ‘विद्यालय अनुभव कार्यक्रम’ के दौरान भिन्न-भिन्न विद्यालयों में प्रातःकालीन सभाओं में हो रही गतिविधियों के अवलोकन का अवसर मिला। प्रस्तुत आलेख में उन अनुभवों के आधार पर प्रातःकालीन सभा के आयोजन, स्वरूप एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया है, साथ ही क्रियान्वयन से जुड़े कुछ व्यावहारिक सुझाव भी रेखांकित किए गए हैं।