Published 2025-03-03
Keywords
- शिक्षा में नवाचार,
- स्वाध्याय
How to Cite
Share
Abstract
यह अध्ययन भारतीय परिपेक्ष्य में जॉन हॉल्ट के शैक्षिक विचारों और उनके अनुभव आधारित शिक्षा के सिद्धांत की उपादेयता का विश्लेषण करता है। जॉन हॉल्ट एक प्रसिद्ध अमेरिकी शिक्षा विद्वान थे, जिन्होंने शिक्षा में अनुभव आधारित और स्वतंर्त सीखने के महत्व पर जोर दिया। उनके विचार यह मानते हैं कि शिक्षा को बच्चों के स्वाभाविक विकास, रुचियों और सहजता के साथ जोड़ा जाना चाहिए, न कि केवल ज्ञान के संचयन तक सीमित किया जाना चाहिए। हॉल्ट का यह दृष्टिकोण भारत जैसे विविध सांस्कृतिक और सामाजिक परिपेक्ष्य में किस प्रकार प्रभावी हो सकता है, यह अध्ययन इसका परीक्षण करता है।
भारत में शिक्षा प्रणाली पारंपरिक रूप से अधिक संरचित और पाठ्यक्रम-केंद्रित रही है, जिसमें शिक्षक केंद्रीय भूमिका निभाते हैं और छात्रों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाया जाता है। जॉन हॉल्ट के अनुभव आधारित शिक्षण और स्वतंत्रता पर आधारित विचार भारतीय शिक्षा प्रणाली में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देते हैं। यह अध्ययन यह विश्लेषण करता है कि हॉल्ट के विचार, जैसे कि बच्चों की स्वाभाविक जिज्ञासा को बढ़ावा देना, उनके अनुभवों के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बना सकते हैं, और यह भारतीय शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए एक उपयोगी दृष्टिकोण हो सकता है।