Vol. 37 No. 04 (2017): भारतीय आधुनिक शिक्षा
Articles

साधारणीय विकास के संदर्भ में महिला शिक्षा संबंधी चुनौतिया एवं समाधान

Published 2025-03-03

Keywords

  • शिक्षा में चुनौतियाँ,
  • महिला सशक्तिकरण

How to Cite

श्रीवास्तव र. (2025). साधारणीय विकास के संदर्भ में महिला शिक्षा संबंधी चुनौतिया एवं समाधान . भारतीय आधुनिक शिक्षा, 37(04), p. 53-63. https://ejournals.ncert.gov.in/index.php/bas/article/view/3401

Share

Abstract

यह अध्ययन साधारणीय (Sustainable) विकास के संदर्भ में महिला शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान पर केंद्रित है। महिला शिक्षा को सामाजिक और आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण घटक माना जाता है, और यह न केवल महिला सशक्तिकरण बल्कि समग्र समाज की प्रगति में भी योगदान करती है। हालांकि, विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक कारणों से महिलाओं की शिक्षा में कई बाधाएँ उत्पन्न होती हैं, जिनमें सामाजिक धारणाएँ, लिंग आधारित भेदभाव, शिक्षा संस्थाओं की कमी, और वित्तीय संकट प्रमुख हैं।

यह अध्ययन दर्शाता है कि भारत जैसे विकासशील देशों में महिलाओं के शिक्षा के मार्ग में पारंपरिक सोच, परिवारिक जिम्मेदारियाँ और समाज की अपेक्षाएँ प्रमुख रुकावटें उत्पन्न करती हैं। इसके अतिरिक्त, महिलाओं को अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधनों की भी कमी होती है, जैसे कि स्कूलों का अभाव, परिवहन की समस्या और सुरक्षा संबंधित चिंताएँ।