Published 2024-12-23
Keywords
- समान अवसर,
- नागरिक सोच
How to Cite
Share
Abstract
सामाजिक दुरुपयोग और शांति शक्षा पर आधारित यह आलेख समाज में असमानता, भेदभाव और हिंसा के विभिन्न रूपों पर विचार करता है। समाज में विभिन्न समुदायों के बीच तनाव और शत्रुता को समाप्त करने के लिए शांति शिक्षा को एक सशक्त उपकरण के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। यह शिक्षा न केवल सामाजिक समानता को बढ़ावा देती है, बल्कि यह बच्चों और युवाओं में सहानुभूति, समझ, और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करती है।
आलेख में सामाजिक दुरुपयोग की अवधारणा को समझाते हुए, यह बताया गया है कि कैसे यह हमारे समाज के विभिन्न पहलुओं जैसे शिक्षा, रोजगार, और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके साथ ही शांति शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित किया गया है, जिसमें नागरिकों को अपनी सोच में बदलाव, संघर्ष समाधान, और सहिष्णुता की शिक्षा दी जाती है।