प्रकाशित 2026-07-13
##submission.howToCite##
सार
इस लेख की आधारभूत मान्यता है कि विद्यालयों में होने वाले रीति-रिवाज उसकी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं। कोई विद्यालय शिक्षा, शिक्षार्थी और शिक्षक के बारे में जो दृष्टि रखता है, उसकी प्रत्यक्ष और परोक्ष अभिव्यक्ति इन रीति-रिवाजों में होती है। इस पृष्ठभूमि में प्रस्तुत लेख आनंद निकेतन विद्यालय की प्रातःकालीन सभा के अध्ययन द्वारा विद्यालय की संस्कृति को प्रस्तुत करता है। यह लेख बताता है कि किस तरह से विद्यालय की प्रार्थना सभा में शारीरिक व्यवहारों के परिमार्जन और सख्त अनुशासन के स्थान पर आत्मानुशासन, अध्यापकों के वर्चस्वशाली नियंत्रण के स्थान पर लोकतांत्रिक भागीदारी, व्यवहारों और विचारों के पुनरुत्पादन के स्थान पर स्वतंत्र और मननशील चिंतन को पोषित किया जाता है।