Articles
प्रकाशित 2026-07-13
##submission.howToCite##
कुमारी श. (2026). पूर्व-बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के चयन हेतु अभिभावकों की आकांक्षाएँ : एक अध्ययन. प्राथमिक शिक्षक , 46(2), p.96-103. https://ejournals.ncert.gov.in/index.php/pp/article/view/5534
सार
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पूर्व बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के महत्व को पुरजोर तरीके से रेखांकित करती है। औपचारिक शिक्षा व्यवस्था के अंतर्गत शिक्षा का यह चरण नर्सरी एवं के.जी. जैसे नामों से पहले से ही मौजूद है और औपचारिक व्यवस्था के बाहर आँगनवाड़ी के रूप में मौजूद है। समाज का एक वर्ग विशेष सरकारी विद्यालयों में मौजूद पूर्व बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा तथा आँगनवाड़ी की सुविधाओं की अनदेखी करके निजी विद्यालयों द्वारा दी जा रही पूर्व बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के प्रति आकर्षित है। यह वर्ग विशेष इस सुविधा के लिए किस प्रकार की आकांक्षाएँ रखता है, प्रस्तुत शोध अध्ययन उन आकांक्षाओं पर रोशनी डालता है।