खंड 46 No. 2 (2022): प्राथमिक शिक्षक
Articles

मातृभाषा और शिक्षा : तर्क एवं चुनौतियाँ

सुरभि चावला
शोधार्थी, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली

प्रकाशित 2026-07-13

सार

शोध एवं अनुसंधान यह बात सिद्ध कर चुके हैं कि अवधारणाओं की समझ मातृभाषा एवं घर की भाषा में बेहतर तरीके से एवं जल्दी बनती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भी औपचारिक विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था के बुनियादी चरण से लेकर मिडिल चरण तक शिक्षा के माध्यम के रूप में मातृभाषा की अनुशंसा करती है। यदि कक्षा में मातृभाषा को स्थान दिया जाए तो बच्चे प्रफुल्लित होकर अपनी बातें सभी के साथ साझा करते हैं और अपनी अभिव्यक्ति को सशक्ता प्रदान करते हैं। प्रस्तुत लेख शिक्षा के माध्यम के रूप में मातृभाषा के महत्व को बताता है और अभिभावकों की मातृभाषा के संदर्भ में उपजी भ्रांतियों को दूर करने की दिशा में उठाये गए प्रयास पर रोशनी डालता है।