Published 2026-07-13
How to Cite
चावला स. (2026). मातृभाषा और शिक्षा : तर्क एवं चुनौतियाँ. प्राथमिक शिक्षक, 46(2), p.79-84. https://ejournals.ncert.gov.in/index.php/pp/article/view/5532
Abstract
शोध एवं अनुसंधान यह बात सिद्ध कर चुके हैं कि अवधारणाओं की समझ मातृभाषा एवं घर की भाषा में बेहतर तरीके से एवं जल्दी बनती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भी औपचारिक विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था के बुनियादी चरण से लेकर मिडिल चरण तक शिक्षा के माध्यम के रूप में मातृभाषा की अनुशंसा करती है। यदि कक्षा में मातृभाषा को स्थान दिया जाए तो बच्चे प्रफुल्लित होकर अपनी बातें सभी के साथ साझा करते हैं और अपनी अभिव्यक्ति को सशक्ता प्रदान करते हैं। प्रस्तुत लेख शिक्षा के माध्यम के रूप में मातृभाषा के महत्व को बताता है और अभिभावकों की मातृभाषा के संदर्भ में उपजी भ्रांतियों को दूर करने की दिशा में उठाये गए प्रयास पर रोशनी डालता है।