राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और विद्यालयी शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2023 के अंतर्गत कक्षा 3 की शारीरिक शिक्षा एवं आरोग्य की पुस्तक ‘खेल योग’ का विस्तृत अवलोकन
Published 2026-07-13
How to Cite
Abstract
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एन.ई.पी.) 2020 और इसके आधार पर तैयार विद्यालयी शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एन.सी.एफ.-एस.ई.) 2023 भारतीय शिक्षा प्रणाली को आधुनिक और समग्र बनाने के लिए एक दूरदर्शी कदम हैं।
इन नीतियों का उद्देश्य शिक्षा को समग्र, समावेशी, लचीला और जीवन-कौशल आधारित बनाना है, जो बच्चों को केवल शैक्षिक उपलब्धियों तक सीमित न रखते हुए उनके शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास को प्राथमिकता देता है।
इस संदर्भ में, ‘शारीरिक शिक्षा और आरोग्य’ विषय के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (रा.शै.अ.प्र.प.) की कक्षा 3 की पाठ्यपुस्तक ‘खेल योग’ एक अभिनव प्रयास है, जो बच्चों को शारीरिक गतिविधियों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए खेल और योग को एकीकृत करती है।