Vol. 49 No. 2 (2026): प्राथमिक शिक्षक
Articles

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और विद्यालयी शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2023 के अंतर्गत कक्षा 3 की शारीरिक शिक्षा एवं आरोग्य की पुस्तक ‘खेल योग’ का विस्तृत अवलोकन

मुकेश कुमार वर्मा
सह-आचार्य, शारीरिक शिक्षा, सामाजिक विज्ञान शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (रा.शै.अ.प्र.प.), नई दिल्ली – 110016।
अतुल दुबे
सहायक आचार्य, शारीरिक शिक्षा, सामाजिक विज्ञान शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (रा.शै.अ.प्र.प.), नई दिल्ली – 110016।

Published 2026-07-13

How to Cite

वर्मा म. क., & दुबे अ. (2026). राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और विद्यालयी शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2023 के अंतर्गत कक्षा 3 की शारीरिक शिक्षा एवं आरोग्य की पुस्तक ‘खेल योग’ का विस्तृत अवलोकन. प्राथमिक शिक्षक, 49(2), p.143-152. https://ejournals.ncert.gov.in/index.php/pp/article/view/5372

Abstract

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एन.ई.पी.) 2020 और इसके आधार पर तैयार विद्यालयी शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एन.सी.एफ.-एस.ई.) 2023 भारतीय शिक्षा प्रणाली को आधुनिक और समग्र बनाने के लिए एक दूरदर्शी कदम हैं।

इन नीतियों का उद्देश्य शिक्षा को समग्र, समावेशी, लचीला और जीवन-कौशल आधारित बनाना है, जो बच्चों को केवल शैक्षिक उपलब्धियों तक सीमित न रखते हुए उनके शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास को प्राथमिकता देता है।

इस संदर्भ में, ‘शारीरिक शिक्षा और आरोग्य’ विषय के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (रा.शै.अ.प्र.प.) की कक्षा 3 की पाठ्यपुस्तक ‘खेल योग’ एक अभिनव प्रयास है, जो बच्चों को शारीरिक गतिविधियों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए खेल और योग को एकीकृत करती है।