Vol. 46 No. 4 (2022): प्राथमिक शिक्षक
Articles

वर्तमान परिदृश्य में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा का समीक्षात्मक अध्ययन (छत्तीसगढ़ के संदर्भ में)

प्रीति साहू
शोधार्थी, शिक्षा विभाग, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
मुकेश चन्द्राकर
सहायक प्राध्यापक, शिक्षा विभाग, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

Published 2026-07-13

How to Cite

साहू प., & चन्द्राकर म. (2026). वर्तमान परिदृश्य में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा का समीक्षात्मक अध्ययन (छत्तीसगढ़ के संदर्भ में). प्राथमिक शिक्षक, 46(4), p.31-43. https://ejournals.ncert.gov.in/index.php/pp/article/view/5551

Abstract

प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा एक संपूर्ण योजना है जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, अनौपचारिक शिक्षा, स्वच्छ वातावरण एवं अच्छी आदतों का विकास आदि सभी आधारभूत सेवाओं का एक पुंज है जिसका संचालन आँगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। इनकी सेवाओं को गाँव, ब्लॉक, जिला, राज्य तथा केंद्र स्तर में विभाजित कर बेहतर बनाया गया है। योजना के सुलभ संचालन की जवाबदेही महिला बाल विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की है। इस लेख में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के उद्देश्यों को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति का अध्ययन किया गया है। यह अध्ययन द्वितीय आँकड़ों पर आधारित है। ये आँकड़े विभिन्न पुस्तकों, पत्रिकाओं, शासकीय वेबसाइटों से एकत्रित किए गए हैं।