वर्तमान परिदृश्य में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा का समीक्षात्मक अध्ययन (छत्तीसगढ़ के संदर्भ में)
Published 2026-07-13
How to Cite
Abstract
प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा एक संपूर्ण योजना है जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, अनौपचारिक शिक्षा, स्वच्छ वातावरण एवं अच्छी आदतों का विकास आदि सभी आधारभूत सेवाओं का एक पुंज है जिसका संचालन आँगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। इनकी सेवाओं को गाँव, ब्लॉक, जिला, राज्य तथा केंद्र स्तर में विभाजित कर बेहतर बनाया गया है। योजना के सुलभ संचालन की जवाबदेही महिला बाल विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की है। इस लेख में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के उद्देश्यों को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति का अध्ययन किया गया है। यह अध्ययन द्वितीय आँकड़ों पर आधारित है। ये आँकड़े विभिन्न पुस्तकों, पत्रिकाओं, शासकीय वेबसाइटों से एकत्रित किए गए हैं।