Published 2026-07-13
How to Cite
Abstract
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की एक प्रमुख संस्तुति है कि विद्यालयी शिक्षा गुणवत्तापूर्ण हो। इसके लिए विद्यालय और समुदाय में घनिष्ठ संबंध होना चाहिए।
इसे ध्यान में रखते हुए यह लेख आनंद निकेतन की पालक सभा की विशेषताओं पर प्रकाश डालता है। इसमें बताया गया है कि किस तरह से आनंद निकेतन में पालक सभा द्वारा पालकों से प्रभावी संवाद स्थापित किया गया है। कैसे शिक्षकों द्वारा पालकों को पाल्यों की शिक्षा में सहभागिता के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाती है तथा कैसे यह विद्यालय स्थानीय समुदाय के लिए प्रासंगिक विषयों के प्रति पालकों को जागरूक करता है।
इसके आधार पर यह लेख राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की संस्तुतियों के आलोक में पालक सभा के आयोजन एवं संचालन से संबंधित निहितार्थों को प्रस्तुत करता है।