Vol. 48 No. 1 (2024): प्रा‍थमिक शिक्षक
Articles

कक्षा में बच्चों की सहज उपस्थिति : एक प्रयास

राजन लाल
सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बंसठी प्रथम, विकास खंड चौबेपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश – 209203

Published 2026-07-13

How to Cite

लाल र. (2026). कक्षा में बच्चों की सहज उपस्थिति : एक प्रयास. प्राथमिक शिक्षक, 48(1), p.66-70. https://ejournals.ncert.gov.in/index.php/pp/article/view/5446

Abstract

प्रस्तुत लेख में कक्षा में बच्चों की सहज उपस्थिति से संबंधित विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई है। बाल्यकाल में बच्चे स्थानीय परिवेश की कहानियों, कविताओं, चित्रों एवं खेल गतिविधियों के माध्यम से अनुकूल वातावरण में सहज रूप से अधिगम प्राप्त करते हैं।

कक्षा में बच्चों की सहज उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण आवश्यक है। इसके लिए विभिन्न गतिविधियाँ, जैसे— कविताओं को लय एवं हाव-भाव के साथ गाना, बच्चों को अधिगम वातावरण से जोड़ती हैं तथा वे रुचिपूर्वक शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में सहभागिता करते हैं।

बच्चे चित्रों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं एवं विचारों को अभिव्यक्त करते हैं। इसी प्रकार, बच्चों में मौखिक भाषा विकास के लिए अनुभव-साझाकरण एक महत्वपूर्ण गतिविधि है, जिसमें अध्यापक और बच्चे अपने-अपने अनुभव साझा करते हैं। इस प्रक्रिया से बच्चों को अभिव्यक्ति का अवसर मिलता है तथा उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है।

इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बच्चे विद्यालयी वातावरण के साथ सहजता से जुड़ पाते हैं और अधिगम प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने लगते हैं।