खंड 45 No. 3 (2026): भारतीय आधुनिक शिक्षा
Articles

शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में गेमिफिकेशन का समावेशन

विनोद शर्मा
शोधार्थी, शिक्षा विभाग, वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय, कोटा, राजस्थान 324021
अनिल कुमार जैन
आचार्य, विभागाध्यक्ष, शैक्षिक अध्ययन विभाग, डॉ. हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर, मध्य प्रदेश 470003

प्रकाशित 2026-07-14

##plugins.generic.shariff.share##

सार

इस शोध-पत्र के अंतर्गत शिक्षा में गेमिफिकेशन के महत्त्व पर चर्चा की गई है तथा शोधार्थी द्वारा कक्षा में कहूट (Kahoot) के अनुप्रयोग के आधार पर सीखने की प्रवृत्ति में आए बदलाव का विश्‍लेषण प्रस्तुत किया गया है। गेमिफिकेशन शिक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव दृष्‍टिकोण है जो विद्यार्थियों को आनंद, सक्रियता और प्रतिस्पर्धा के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित करता है। शोध-पत्र में यह विश्‍लेषण किया गया है कि गेमिफिकेशन किस प्रकार बच्चों की सहभागिता, उनकी रचनात्मक सोच और सामाजिक कौशल को बढ़ावा देता है। साथ ही यह भी बताया गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एन.ई.पी. 2020) तथा विद्यालयी शिक्षा के लिए राष्‍ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2023 (एन.सी.एफ.एस.ई. 2023) के उद्देश्यों के अनुरूप गेमिफिकेशन को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है। इस शोध-पत्र में शोधार्थी को ज्ञात हुआ कि कहूट जैसे मंचों के माध्यम से गेमिफिकेशन के तत्त्व, जैसे— अंक, बैज, लीडरबोर्ड, चुनौतियाँ, पुरस्कार आदि विद्यार्थियों की सीखने में रुचि, सहभागिता और प्रदर्शन को बढ़ाते हैं। शिक्षक इन गतिविधियों को पाठ योजनाओं में सम्मिलित कर, खेल-आधारित मूल्यांकन, प्रश्‍नोत्तरी, मिशन आधारित असाइनमेंट तथा रोल-प्ले जैसे माध्यमों से पढ़ने को अधिक रोचक बना सकते हैं। यह तकनीक केवल अंग्रेज़ी विषय तक सीमित नहीं है बल्कि गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन तथा कला जैसे विषयों में भी गेमिफिकेशन अत्यंत प्रभावी सिद्ध होता है। इस प्रकार गेमिफिकेशन एक प्रभावी तथा समकालीन शिक्षण विधि सिद्ध हुआ जो शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण परिवर्तन ला सकता है। साथ ही विद्यार्थियों को शैक्षिक सफलता के साथ-साथ जीवन के अन्य महत्त्वपूर्ण कौशलों के लिए भी तैयार कर सकता है। इस शोध में डिजिटल तकनीक के अनुप्रयोग में आने वाली चुनौतियाँ, आवश्यक संसाधन तथा समाधान हेतु सुझावों पर भी प्रकाश डाला गया है।