खंड 38 No. 02 (2017): भारतीय आधुनिक शिक्षा
Articles

मुस्लिम विद्यार्थियों के परिप्रेक्ष्य में विद्यालय अपव्यय की समस्याएँ एक साहित्यिक सर्वेक्षण

प्रकाशित 2025-03-03

संकेत शब्द

  • शैक्षिक समस्याएँ,
  • सामाजिक भेदभाव

##plugins.generic.shariff.share##

सार

विद्यालय अपव्यय (School Wastage) की समस्या शिक्षा प्रणाली के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है, जो न केवल विद्यार्थियों की शैक्षिक सफलता को प्रभावित करती है, बल्कि यह उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर भी असर डालती है। मुस्लिम विद्यार्थियों के परिप्रेक्ष्य में यह समस्या और भी जटिल हो सकती है, क्योंकि इस समुदाय के बीच कई सामाजिक, सांस्कृतिक, और आर्थिक बाधाएँ पाई जाती हैं। यह साहित्यिक सर्वेक्षण मुस्लिम विद्यार्थियों के विद्यालय अपव्यय से संबंधित समस्याओं का विश्लेषण करता है, और उनके शैक्षिक अनुभवों में आने वाली चुनौतियों को उजागर करता है।