Vol. 45 No. 3 (2026): भारतीय आधुनिक शिक्षा
Articles

आनंददायक विद्यालयी शिक्षा हेतु समुचित सुरक्षा प्रबंधन

Published 2026-07-14

How to Cite

आनंददायक विद्यालयी शिक्षा हेतु समुचित सुरक्षा प्रबंधन. (2026). भारतीय आधुनिक शिक्षा, 45(3), p.124-133. https://doi.org/10.64742/rk7rvb70

Share

Abstract

भारतीय शिक्षा प्रणाली का समग्र विकास ही राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एन.ई.पी 2020) का प्रमुख उद्देश्य है। गुणवत्तापूर्ण समग्र शिक्षा का एक महत्त्वपूर्ण पहलू विद्यालयी सुरक्षा है। राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का विकास भारतीय शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर गुणवत्ता, समावेशिता तथा समानता को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। विद्यालयी सुरक्षा का विचार राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में इसलिए सम्मिलित किया गया है क्योंकि यह विद्यार्थियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता को दर्शाता है। राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न उपायों का सुझाव दिया गया है, जैसे— मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा, शारीरिक सुरक्षा, भावनात्मक सुरक्षा तथा साइबर सुरक्षा आदि। इस नीति में यह भी वर्णित किया गया है कि एक सुरक्षित विद्यालयी वातावरण विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही, यह शिक्षकों एवं विद्यालयी प्रबंधन को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में कदम उठाने के लिए प्रेरित करती है। इसमें विद्यालयी सुरक्षा को एक महत्त्वपूर्ण तत्त्व माना गया है, जो समग्र शिक्षा के विकास में सहायक है। यह नीति सुनिश्चित करती है कि सभी विद्यार्थियों को एक सुरक्षित तथा सकारात्मक वातावरण प्रदान किया जाए, जिससे वे बिना किसी चिंता के शिक्षा प्राप्‍त कर सकें। यह नीति विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और संपूर्ण कल्याण पर ध्यान केंद्रित करती है। यह विद्यालयों में सुरक्षा प्रोटोकॉल को सुदृढ़ करती है, जिससे आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया संभव हो सके। यह नीति अभिभावकों को भी एक सुरक्षित तथा संरक्षित विद्यालयी वातावरण के प्रति आश्‍वस्त करती है। विद्यालयी सुरक्षा के उपायों के माध्यम से राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षा प्रणाली में समग्र गुणवत्तापूर्ण सुधार का प्रयास करती है। यह लेख विद्यालय सुरक्षा तथा अनुकूल शिक्षण-अधिगम वातावरण से जुड़े विविध पहलुओं पर विस्तृत विमर्श प्रस्तुत करता है।