Vol. 44 No. 4 (2024): भारतीय आधुनिक शिक्षा
BOOK REVIEW

विद्यालय में समाज

गंगवार गंगवार
सहायक आचार्य, शिक्षणशास्त्र विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश – 226007 / नेहरू भवन, 5 इंस्टीट्यूशनल एरिया, फेज-II, वसंत कुंज, नई दिल्ली – 110070

Published 2026-07-14

How to Cite

गंगवार ग. (2026). विद्यालय में समाज . भारतीय आधुनिक शिक्षा, 44(4), p.99-102. https://doi.org/10.64742/q3k89e73

Share

Abstract

‘विद्यालय में समाज’ पुस्तक विद्यार्थियों के ज्ञान, समझ, कौशल एवं मूल्य निर्माण में विद्यालयी परिवेश तथा वास्तविक जीवन से जुड़े क्रियाकलापों की भूमिका का महत्व बताते हुए सार्थक अध्ययन सामग्री प्रस्तुत करती है। लेखक ने इस पुस्तक में विद्यालय पारिस्थितिकी में वैध और आधिकारिक ज्ञान के रूप में पढ़ाने हेतु स्वीकृत सामग्री, पठन-पाठन के शिक्षणशास्त्रीय विश्वास तथा प्रतिमान, शिक्षण प्रक्रिया में विद्यार्थियों की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि का प्रभाव, विद्यार्थियों के दैनिक जीवन से जुड़े अनुभवों एवं ज्ञान की विशेषताओं तथा सामाजिक रूपांतरण हेतु विद्यार्थियों को आलोचनात्मक चिंतन के अवसरों की प्राप्ति जैसे बिंदुओं को संबोधित किया है।

यह पुस्तक विद्यालय में सीखने-सिखाने की एक जटिल प्रक्रिया को सरलता से समझाने का भी प्रयास करती है।