Published 2025-05-07
How to Cite
Abstract
स्वच्छ भारत अभियान की गूँज आज सर्वत्र सुनने को मिल रही है। सरकारी दफ्तर से लेकर महानगरपालिका तक, चारों ओर स्वच्छता से संबंधित प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ लोग प्रत्यक्ष रूप से इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं, तो कुछ लोग अप्रत्यक्ष रूप से। आशय सभी का एक है— स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार किया जाए। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भी स्वच्छता अभियान बड़े व्यापक पैमाने पर चलाए जा रहे हैं। एक अच्छी सोच को साकार करने के लिए देश ने गति पकड़ी है। ऐसी स्थिति में हमारे प्राथमिक विद्यालय इससे अछूते कैसे रह सकते हैं। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145वीं जयंती पर ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की शुरुआत की।