CALL FOR PAPERS

‘प्राथमिक शिक्षक’ NCERT द्वारा प्रकाशित एक त्रैमासिक शोध-पत्रिका है, जो प्रत्येक वर्ष जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर में नियमित रूप से प्रकाशित होती है। पत्रिका का प्रमुख उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा, शिक्षक-शिक्षा, कक्षा-अधिगम, बाल-केन्द्रित शिक्षण-पद्धतियों, नवाचारों, अनुसंधानों और शिक्षक-अनुभवों को एक विद्वत् मंच प्रदान करना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए पत्रिका में लेख आमंत्रण की प्रक्रिया पूरे वर्ष भर खुली (Open-ended) रहती है।
पांडुलिपि प्रस्तुत करने की निम्न तिथियाँ:

जनवरी अंक के लिए पांडुलिपियाँ – दिसम्बर तक

अप्रैल अंक के लिए पांडुलिपियाँ – मार्च

जुलाई अंक के लिए पांडुलिपियाँ – जून

अक्तूबर अंक के लिए पांडुलिपियाँ – सितम्बर

‘प्राथमिक शिक्षक’ में शोध-पत्र, एक्शन रिसर्च, कक्षा-आधारित अध्ययन, नवाचारी शिक्षण-प्रयोग, शिक्षक-प्रतिबिंब, प्राथमिक शिक्षा से संबंधित नीति-विश्लेषण, तथा पुस्तक-समीक्षाएँ आमंत्रित की जाती हैं। पत्रिका यह अपेक्षा करती है कि प्रस्तुत पांडुलिपि प्राथमिक शिक्षा के किसी महत्वपूर्ण और प्रासंगिक पक्ष पर आधारित हो, सुविचारित हो, और कक्षा-व्यवहार तथा शिक्षक-विकास की दिशा में सार्थक योगदान करे। पांडुलिपियाँ प्राप्त होते ही संपादकीय समीक्षा प्रक्रिया में सम्मिलित कर ली जाती हैं।