प्रकाशित 2026-07-13
##submission.howToCite##
सार
इस लेख में पूर्व-प्राथमिक शिक्षा की प्रक्रिया और विशेष रूप से पूर्व-प्राथमिक बच्चों, उनके शिक्षकों और उनके माता-पिता की भागीदारी पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव को जानने का प्रयास किया गया है। प्रस्तुत शोध में दिल्ली के दक्षिण पूर्व जिले और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के पूर्व-प्राथमिक कक्षा वाले दस स्कूलों का सर्वेक्षण किया गया था। दो श्रेणियों यानिकि 5 सार्वजनिक और 5 निजी पूर्व-प्राथमिक कक्षा वाले स्कूलों का चयन किया गया था। दिल्ली के इन स्कूलों के 103 पूर्व-प्राथमिक शिक्षकों और 92 अभिभावकों द्वारा भरे गए गूगल फॉर्म के द्वारा जानकारी एकत्र की गई। जिसमें से 20 पूर्व-प्राथमिक शिक्षकों और 20 अभिभावकों का साक्षात्कार भी लिया गया था। साक्षात्कार के दौरान पूर्व-प्राथमिक बच्चों के शिक्षकों और अभिभावकों को महामारी के दौरान अपने अनुभवों को प्रतिबिंबित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा, कई ऑनलाइन पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं का भी अवलोकन किया गया। इस शोध के द्वारा यह तलाशने की कोशिश की गई जैसे कि कोविड-19 का पूर्व-प्राथमिक बच्चों के सीखने-सिखाने की प्रक्रियाओं पर क्या प्रभाव पड़ा? कोविड-19 महामारी के परिणामस्वरूप पूर्व-प्राथमिक शिक्षकों को किन मुख्य मुद्दों से जूझना पड़ा? कोविड-19 महामारी के परिणामस्वरूप माता-पिता और परिवारों के सामने सबसे अधिक दबाव वाली चुनौतियाँ क्या थीं?