खंड 48 No. 1 (2024): प्रा‍थमिक शिक्षक
Articles

अध्यापक शिक्षा संस्थानों के शिक्षक-प्रशिक्षकों की व्यावसायिक शिक्षण अभिवृत्ति का अध्ययन

सुरेन्द्र कुमार
शोधार्थी, शिक्षा संकाय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी – 221005
प्रेम शंकर राम
प्रोफेसर, शिक्षा संकाय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी – 221005

प्रकाशित 2026-07-13

सार

इस शोध-पत्र में अध्यापक शिक्षा संस्थानों (डी.एल.एड.) के शिक्षक-प्रशिक्षकों की व्यावसायिक शिक्षण अभिवृत्ति का अध्ययन वाराणसी जनपद के संदर्भ में किया गया है।

शोध में वाराणसी जनपद के स्ववित्तपोषित अध्यापक शिक्षा संस्थानों के 120 शिक्षक-प्रशिक्षकों का चयन सोद्देश्य चयन विधि द्वारा किया गया। आँकड़ों के संग्रहण हेतु स्वनिर्मित व्यावसायिक शिक्षण अभिवृत्ति मापनी का उपयोग किया गया।

शोध में सांख्यिकीय विश्लेषण के लिए मध्यमान, मानक विचलन तथा ‘टी’ परीक्षण का प्रयोग किया गया। आँकड़ों के विश्लेषण के पश्चात यह निष्कर्ष प्राप्त हुआ कि वाराणसी जनपद के स्ववित्तपोषित अध्यापक शिक्षा संस्थानों (डी.एल.एड.) के अधिकांश शिक्षक-प्रशिक्षकों की व्यावसायिक शिक्षण अभिवृत्ति का स्तर निम्न पाया गया।

इसके अतिरिक्त, लिंग (महिला एवं पुरुष), क्षेत्रीयता (ग्रामीण एवं शहरी) तथा विषय वर्ग (कला एवं विज्ञान) के आधार पर शिक्षक-प्रशिक्षकों की व्यावसायिक शिक्षण अभिवृत्ति के स्तर में कोई सार्थक अंतर नहीं पाया गया।