Vol. 48 No. 2 (2024): प्राथमिक शिक्षक
Articles

प्राथमिक शिक्षकों के परिप्रेक्ष्य में व्यावसायिक तनाव का अध्ययन

Published 2026-07-13

How to Cite

खान अ. अ. (2026). प्राथमिक शिक्षकों के परिप्रेक्ष्य में व्यावसायिक तनाव का अध्ययन. प्राथमिक शिक्षक, 48(2), p.112-122. https://ejournals.ncert.gov.in/index.php/pp/article/view/5472

Abstract

व्यावसायिक तनाव एक प्रकार का मनोवैज्ञानिक दबाव है, जो कार्यस्थल पर व्यक्ति में उत्पन्न होता है। प्रस्तुत शोध-पत्र में प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के परिप्रेक्ष्य में व्यावसायिक तनाव का अध्ययन किया गया है।

प्रतिदर्श इकाई के रूप में पश्चिम बंगाल राज्य के मुर्शिदाबाद जनपद के कुल 84 प्राथमिक शिक्षकों को शामिल किया गया। आँकड़ों के संकलन हेतु स्वनिर्मित ‘शिक्षक व्यावसायिक तनाव प्रश्नावली’ का उपयोग किया गया, जिसमें कुल 16 प्रश्न सम्मिलित थे। प्राप्त आँकड़ों के विश्लेषण हेतु प्रतिशत एवं आवृत्ति का प्रयोग किया गया।

शोध के निष्कर्षों से यह ज्ञात हुआ कि वर्तमान वेतन एवं प्राप्त सुविधाएँ, सीमित समय में पाठ्यक्रम पूरा करने का दबाव, कार्य की अधिक माँग, सहकर्मियों द्वारा असहयोग तथा अभिभावक-शिक्षक बैठकों जैसे कारकों से प्राथमिक शिक्षकों में विशेष तनाव उत्पन्न नहीं होता है।

इसके विपरीत, शिक्षकों की कमी, पदोन्नति के अपर्याप्त अवसर, गैर-शैक्षणिक कार्यों में संलिप्तता, कक्षा में उच्च विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात, प्रधानाध्यापक द्वारा अपेक्षित सहयोग का अभाव तथा शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों की उदासीनता जैसे कारक प्राथमिक शिक्षकों में उच्च स्तर के व्यावसायिक तनाव के प्रमुख कारण पाए गए।

अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि विद्यालयी कार्य-परिस्थितियों तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार करके शिक्षकों के व्यावसायिक तनाव को कम किया जा सकता है, जिससे उनकी कार्यक्षमता, संतुष्टि तथा शिक्षण की गुणवत्ता में सकारात्मक वृद्धि संभव है।