Published 2026-07-13
How to Cite
Abstract
सामाजिक परिवर्तन के लिए शिक्षा एक आवश्यक उपकरण है। शिक्षा प्रदान करने की प्रक्रिया को शिक्षण कहा जाता है। विश्व में शिक्षण की प्रक्रिया समय, देश और काल के अनुसार निरंतर बदलती रही है। जहाँ सभ्यताओं के प्रारंभिक चरण में शिक्षण मुख्यतः मौखिक रूप से किया जाता था, वहीं वर्तमान समय में शिक्षण ऑनलाइन, वर्चुअल तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी.) आधारित स्वरूप तक पहुँच चुका है। भविष्य में शिक्षण के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) की भी सशक्त भूमिका की संभावनाएँ दिखाई दे रही हैं।
प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य आई.सी.टी. संसाधनों की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शिक्षण में प्रभावशीलता का अध्ययन करना है। इस अध्ययन हेतु शोधकर्ता द्वारा डी.एल.एड. (Diploma in Elementary Education) में अध्ययनरत 100 प्रशिक्षुओं (50 छात्र एवं 50 छात्राएँ) का चयन उद्देश्यपूर्ण निदर्शन विधि से किया गया।
आई.सी.टी. संसाधनों का उपयोग करते हुए 50 प्रशिक्षुओं को ऑनलाइन तथा 50 प्रशिक्षुओं को ऑफलाइन विधि से शिक्षण प्रदान किया गया। शिक्षण के उपरांत प्रशिक्षुओं की उपलब्धि का आकलन करने के लिए उपलब्धि परीक्षण आयोजित किया गया तथा प्राप्त अंकों के आधार पर मध्यमान एवं टी-मान की गणना की गई।
दोनों समूहों के उपलब्धि परीक्षण में प्राप्त अंकों की तुलना से यह निष्कर्ष प्राप्त हुआ कि आई.सी.टी. संसाधनों का प्रयोग ऑनलाइन शिक्षण की अपेक्षा ऑफलाइन शिक्षण में अधिक प्रभावशाली सिद्ध हुआ।