Published 2026-07-13
How to Cite
Abstract
भारत सरकार द्वारा 29 जुलाई 2020 को ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ की घोषणा की गई। इस शिक्षा नीति को लागू करने का मुख्य उद्देश्य देश के समस्त नागरिकों को बदलती वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करवाना है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कुछ मानदंड होते हैं जिनमें सभी वर्गों के लिए समान शिक्षा, विद्यालय का कुशल प्रबंधन, छात्र-शिक्षक का उचित अनुपात, प्रशिक्षित शिक्षक, उत्तम पाठ्यचर्या तथा उचित व समावेशी अधिगम वातावरण आदि प्रमुख हैं। इस शोध आलेख में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के इन्हीं मानदंडों के आधार पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दस्तावेज का अध्ययन किया गया तो यह निष्कर्ष प्राप्त हुआ कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की संस्तुतियाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मानकों के अनुरूप हैं।