राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में वर्णित बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के क्रियान्वयन में निपुण भारत मिशन का योगदान
Published 2026-07-13
How to Cite
Abstract
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में वर्णित बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के क्रियान्वयन में निपुण भारत मिशन के योगदान के संदर्भ में इस प्रपत्र में चर्चा की गयी है। प्रारंभिक शिक्षा के महत्व को देखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान पर बल दिया गया है। इसी के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा 5 जुलाई 2021 को निपुण भारत मिशन शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य ग्रेड 3 में पढ़ने वाले सभी बच्चों को कक्षा के अंत तक बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता में निपुण बनाना है, जिसे 2026-2027 तक प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। बुनियादी शिक्षा मज़बूत होने से छात्रों को आगे के पाठ्यक्रमों के लिए सुविधा हो जाएगी और पहले से बेहतर समझ उत्पन्न होगी। प्रस्तुत प्रपत्र में निपुण भारत मिशन की विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एस.सी.ई.आर.टी.), मंडलीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डी.आई.ई.टी.), ब्लॉक व डिस्ट्रिक्ट रिसर्च सेंटर तथा क्लस्टर रिसोर्स सेंटर के योगदान को प्रस्तुत किया गया है।