Vol. 46 No. 2 (2022): प्राथमिक शिक्षक
Articles

बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की संप्राप्ति में गतिविधि आधारित अधिगम की उपादेयता

डी. डी. गौतम
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी–प्रथम, ब्लॉक–कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान

Published 2026-07-13

How to Cite

गौतम ड. ड. (2026). बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की संप्राप्ति में गतिविधि आधारित अधिगम की उपादेयता. प्राथमिक शिक्षक, 46(2), p.85-95. https://ejournals.ncert.gov.in/index.php/pp/article/view/5533

Abstract

बुनियादी शिक्षा प्राप्त करना भारतीय संविधान के अनुसार प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। होना भी चाहिए, क्योंकि उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण पहलू है। एक ऐसी शिक्षा, जिसमें शिक्षार्थियों को उनकी क्षमताओं, रुचि और बुनियादी कौशल के साथ-साथ मूल्यों का ज्ञान, समानुभूति, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों का विकास निहित हो। भारत सरकार द्वारा 2030 तक नीतिगत पहलुओं को प्राप्त करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की है। इसके अंतर्गत हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता सत्र 2026-2027 तक 'निपुण भारत मिशन' के अंतर्गत विद्यार्थियों में आवश्यक सार्वभौमिक बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के कौशल हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यदि हमारे शिक्षार्थी प्रारम्भिक कक्षाओं में बुनियादी शिक्षा हासिल नहीं कर पाते हैं तो यह शिक्षा नीति अप्रासंगिक होगी। प्रस्तुत लेख में राजस्थान में शिक्षण विधा को बाल केन्द्रित एवं गतिविधि आधारित बनाने के उद्देश्य से एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग (ए.बी.एल.) कक्षा के विकास के साथ-साथ ए.बी.एल. किट विकसित की गई है। जिससे शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाते हुए बच्चों को बुनियादी दक्षता हासिल हो सके।