सुनियोजित कार्यक्रम योजना और विश्लेषण द्वारा बुनियादी स्तर के बच्चों में चिंतन कौशल का विकास
Published 2026-07-13
How to Cite
Abstract
छोटे बच्चों द्वारा योजना बनाना, उस पर विचार करना, साथियों के साथ मिलकर निर्णय लेना तथा समस्याओं का सामूहिक समाधान खोजना— ये सभी कौशल शिक्षक छोटे समूहों में खेल-खेल के माध्यम से बड़ी आसानी से विकसित कर सकते हैं।
ऐसी गतिविधियों से बच्चों में निर्णय लेने के कौशल का विकास होता है तथा वे स्व-नियंत्रण की भावना के प्रति भी प्रोत्साहित होते हैं। छोटे-छोटे क्रियाकलापों एवं खेलों की योजना बनाने और उनके विश्लेषण की प्रक्रिया से बच्चों में चिंतन, समस्या-समाधान तथा संवाद कौशल का विकास होता है।
प्रस्तुत लेख बुनियादी स्तर पर कार्यरत शिक्षकों को यह समझ प्रदान करता है कि बच्चों को योजना-निर्माण की प्रक्रिया से किस प्रकार जोड़ा जा सकता है, ताकि उनके संज्ञानात्मक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास को प्रभावी रूप से प्रोत्साहित किया जा सके।