Vol. 47 No. 4 (2023): प्राथमिक शिक्षक
Articles

मंदगति से सीखने वाले विद्यार्थियों के समावेशन के संदर्भ में आनंद निकेतन विद्यालय की भूमिका का एक अध्ययन

एकता मिश्रा
शोधार्थी, शिक्षा विभाग, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली – 110015
शिल्पी कुमारी
सहायक प्राध्यापिका, शिक्षा विभाग, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा, महाराष्ट्र – 442001

Published 2026-07-13

How to Cite

मिश्रा ए., & कुमारी श. (2026). मंदगति से सीखने वाले विद्यार्थियों के समावेशन के संदर्भ में आनंद निकेतन विद्यालय की भूमिका का एक अध्ययन. प्राथमिक शिक्षक, 47(4), p.27-34. https://ejournals.ncert.gov.in/index.php/pp/article/view/5425

Abstract

इस शोध में शोधार्थी द्वारा ‘मंदगति से सीखने वाले विद्यार्थियों के समावेशन के संदर्भ में आनंद निकेतन विद्यालय में किस प्रकार के कार्य हो रहे हैं’ को जानने का प्रयास किया गया है।

इस शोध में न्यादर्श के रूप में महाराष्ट्र राज्य के वर्धा जिले के नई तालीम के सिद्धांतों को लागू करने वाले आनंद निकेतन विद्यालय का अध्ययन किया गया तथा प्राथमिक स्तर पर पढ़ाने वाले शिक्षकों का साक्षात्कार किया गया। शिक्षकों का चयन उद्देश्यपूर्ण प्रतिदर्श विधि के माध्यम से किया गया।

इस शोध-अध्ययन में प्रदत्तों के संकलन हेतु टेलीफोनिक साक्षात्कार किया गया एवं स्व-निर्मित अर्ध-संरचित साक्षात्कार अनुसूची का प्रयोग किया गया। शिक्षकों द्वारा लिखी गई चिंतनशील दैनंदिनी का भी विश्लेषण किया गया।

उक्त विश्लेषण से प्राप्त निष्कर्ष बताते हैं कि आनंद निकेतन विद्यालय के शिक्षक किस प्रकार कक्षा में मंदगति से सीखने वाले विद्यार्थियों के समावेशन में उनकी सहायता करते हैं।

यह आलेख अन्य विद्यालयों में समावेशी शिक्षा को प्रभावी ढंग से लागू करने के संबंध में एक नई दृष्टि प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो सकता है।