राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में शिक्षक-शिक्षा की वर्तमान समस्याओं का विश्लेषणात्मक अध्ययन
Published 2026-07-13
How to Cite
Abstract
29 जुलाई, 2020 को भारत में नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सूत्रपात हुआ। इस नीति में शिक्षा व्यवस्था के विविध पक्षों पर विचार-विमर्श करते हुए उनके संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव एवं दिशानिर्देश दिए गए हैं।
शिक्षक-शिक्षा किसी भी शिक्षा नीति का सर्वाधिक महत्वपूर्ण पक्ष होता है, जो संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को निर्धारित करता है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी प्रमुखता से स्वीकार किया गया है कि शिक्षा व्यवस्था में किए जा रहे परिवर्तनों के केंद्र में शिक्षक अवश्य ही होने चाहिए।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षक-शिक्षा संबंधी सुझावों एवं दिशानिर्देशों का वर्णन किया गया है। प्रस्तुत शोध-पत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में शिक्षक-शिक्षा की वर्तमान समस्याओं एवं उनके समाधान पर विचार करने का प्रयास किया गया है।