प्रकाशित 2026-07-13
##submission.howToCite##
सार
बुनियादी शिक्षा शब्द का अर्थ है— जीवन के लिए आवश्यक मौलिक ज्ञान और कौशल प्रदान करने वाली शिक्षा। यह शिक्षा न केवल साक्षरता और गणना तक सीमित है, बल्कि जीवन जीने की कला, नैतिक मूल्यों, सामाजिक व्यवहार, स्वावलंबन और कौशल विकास को भी समाहित करती है।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा बुनियादी स्तर 2022, भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एन.ई.पी.) 2020 के अंतर्गत प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा को ठोस, एकीकृत और समावेशी आधार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
भारतीय शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। सन 2020 में आई राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने शिक्षा को समग्र, बहुआयामी और जमीनी स्तर से जोड़ने पर बल दिया। इसी के अंतर्गत ऐसी रूपरेखा को विकसित किया गया, जो 3–8 वर्ष की आय के बच्चों के लिए शिक्षा के पहले चरण की रूपरेखा प्रस्तुत करती है।
यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसाओं के अनुरूप तैयार की गई है। यह भारत में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने हेतु एक ऐतिहासिक पहल है और व्यक्ति के जीवन का आधार है। यह केवल विद्यालय जाने का पहला चरण नहीं है, बल्कि उस जीवन की नींव है, जो बच्चा भविष्य में जीएगा।
इसलिए नीति-निर्माताओं, शिक्षकों और अभिभावकों को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर बच्चा गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और बुनियादी शिक्षा प्राप्त करे।
प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य यह विश्लेषण करना है कि किस प्रकार राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा बुनियादी स्तर 2022 बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु एक व्यवस्थित और नवाचारी हस्तक्षेप के रूप में उभर रही है। साथ ही, यह इसके दीर्घकालिक प्रभावों, अध्यापक शिक्षा पर प्रभाव तथा राज्य व केंद्र सरकारों की क्रियान्वयन रणनीतियों की विवेचना करता है।