Vol. 46 No. 1 (2022): प्राथमिक शिक्षक
Articles

गणितीय विश्वास- प्राथमिक स्तर पर गणित शिक्षा में एक छिपा हुआ चर

पुष्पेन्द्र यादव
पीएच.डी. शोधार्थी, शिक्षा विभाग (केंद्रीय शिक्षा संस्थान, विल्ली विश्वविद्यालय

Published 2025-10-24

How to Cite

पुष्पेन्द्र यादव. (2025). गणितीय विश्वास- प्राथमिक स्तर पर गणित शिक्षा में एक छिपा हुआ चर. प्राथमिक शिक्षक, 46(1), p.38-47. https://ejournals.ncert.gov.in/index.php/pp/article/view/4898

Abstract

प्राथमिक स्तर पर अधिकतर विद्यार्थी गणित की समस्याओं या गणित के कार्यों में अन्य विषयों की तुलना में अधिक कठिनाई का अनुभव करते है। प्रथम द्वारा प्रकाशित वार्षिक स्थिति रिपोर्ट, असर (2018), रा.शै.अ.प्र.प. द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (2017) एवं प्राथमिक स्तर पर सीखने के प्रतिफल (2017) से प्राप्त आँकड़े इस ओर इशारा करते हैं कि प्राथमिक स्तर पर गणित विषय में विद्यार्थियों की उपलब्धि अन्य विषयों की तुलना में काफ़ी कम रही है। गणित की उपलब्धि में यह गिरावट सीखने के प्रतिफल के रूप में स्पष्ट देखी जा सकती है। प्राथमिक स्तर पर इस गिरावट के कई कारण हो सकते हैं। शिक्षा मंत्रालय ने नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के द्वारा प्राथमिक शिक्षा में आमूलचूल सुधार लाने के लिहाज से एक मसौदा तैयार किया है जिसके द्वारा प्राथमिक स्तर का मूलभूत ढाँचा, पाठ्यचर्या, अनुदेशन विधियों को बदलने का प्रस्ताव सामने रखा गया है। निश्चित तौर पर ये बदलाव गणित के शिक्षण में और बच्चों की गणित विषय से जुड़ी उपलब्धि के लिए उपयोगी साबित होंगे। बदलाव के इस दौर में कुछ चर ऐसे हैं जो प्राथमिक स्तर पर गणित विषय में उपलब्धि के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं लेकिन इनकी चर्चा शिक्षाविदों और गणितज्ञों के बीच नगण्य है। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण चर है प्राथमिक स्तर पर गणितीय विश्वास। इसे हम गणितीय धारणा, गणितीय यकीन एवं गणितीय प्रतीति के रूप में भी समझ सकते हैं। विश्वास एक मनोवैज्ञानिक कंस्ट्रक्ट है व्यक्ति जीवन में जो कुछ भी सोचता है या करता है कहीं-न-कहीं सीधे तौर पर या परोक्ष रूप से उसमें उसका विश्वास परिलक्षित होता है।