खंड 49 No. 3 (2026): प्राथमिक शिक्षक
Articles

ए.आई.-आधारित पाठ-योजना निर्माण में चैटजीपीटी के उपयोग पर प्री-सर्विस शिक्षकों के अनुभवों और विचारों का एक अध्ययन

संगम
सहायक आचार्य, गुरु राम दास कॉलेज ऑफ एजुकेशन, दिल्ली – 110032

प्रकाशित 2026-07-13

सार

यह अध्ययन बी.एड. पाठ्यक्रम में अध्ययनरत प्री-सर्विस शिक्षकों द्वारा चैटजीपीटी जैसे ए.आई.-आधारित उपकरणों के उपयोग के अनुभवों, धारणाओं और विचारों का विश्लेषण करता है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में, जहाँ शिक्षण को नवाचारयुक्त, तकनीक-संलग्न और रचनात्मक बनाने पर बल दिया गया है, वहीं ए.आई. उपकरण शिक्षकों को पाठ-योजना निर्माण, उदाहरणों की खोज तथा विषयवस्तु को रोचक और सुलभ बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

इस शोध में 30 प्री-सर्विस शिक्षकों को सम्मिलित किया गया, जिनसे गूगल फॉर्म आधारित प्रश्नावली और फोकस ग्रुप (केंद्रित समूह) चर्चाओं के माध्यम से आँकड़े संग्रहित किए गए।

प्राप्त निष्कर्ष दर्शाते हैं कि चैटजीपीटी शिक्षकों को पाठ-योजना निर्माण में समय की बचत, विविधता लाने और वैयक्तिक शिक्षण विधियों को अपनाने में सहायक रहा है।

हालाँकि, सटीकता, नैतिकता एवं अत्यधिक निर्भरता जैसी कुछ चिंताएँ भी शिक्षकों द्वारा व्यक्त की गईं।

यह अध्ययन शिक्षक शिक्षा संस्थानों को तकनीक के जिम्मेदार उपयोग हेतु मार्गदर्शन प्रदान करता है और ए.आई. को एक समर्थक उपकरण के रूप में अपनाने की संभावनाओं को रेखांकित करता है।