Vol. 42 No. 01 (2021): भारतीय आधुनिक शिक्षा
Articles

माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापकों की पेशेवर आचार नीति का अध्ययन

Published 2025-03-24

Keywords

  • माध्यमिक विद्यालयो,
  • पेशेवर आचार

How to Cite

खान अ. अ. (2025). माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापकों की पेशेवर आचार नीति का अध्ययन. भारतीय आधुनिक शिक्षा, 42(01), p. 9-18. http://ejournals.ncert.gov.in/index.php/bas/article/view/4112

Abstract

इस अध्ययन का उद्देश्य माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापकों के पेशेवर आचार नीति को समझना और उसकी महत्ता को उजागर करना है। अध्यापक समाज के महत्वपूर्ण सदस्य होते हैं और उनका कार्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, मूल्य संवर्धन और सामाजिक उत्तरदायित्व को समझाने का भी होता है। पेशेवर आचार नीति उनके कार्य को प्रभावी, नैतिक और समाज के प्रति उत्तरदायी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।इस अध्ययन में हम यह देखेंगे कि अध्यापकों द्वारा अपनाई जाने वाली पेशेवर आचार नीति का विद्यार्थियों पर, विद्यालय पर, और समाज पर क्या प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही, यह भी अध्ययन किया जाएगा कि वर्तमान में अध्यापकों के पेशेवर आचार के नियमों और नीतियों का पालन किस हद तक हो रहा है और इसमें सुधार की आवश्यकता है या नहीं।