प्रकाशित 2026-07-13
##submission.howToCite##
सार
प्रस्तुत शोध में माध्यमिक स्तर पर अंग्रेजी व्याकरण सीखने के लिए रचनावादी शिक्षण का अनुप्रयोग किया गया है। इस शोध में उद्देश्यपूर्ण न्यादर्शन तकनीकी के माध्यम से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा संचालित माँ शारदा इंटर कॉलेज जलालाबाद, गाजीपुर में पढ़ने वाले सत्र 2020–21 के कक्षा 9 के 140 विद्यार्थियों को न्यादर्श के रूप में सम्मिलित किया गया है। शोध में पूर्व परीक्षण, पश्च परीक्षण गैर समतुल्य अर्द्ध-प्रायोगिक अभिकल्प समूह का प्रयोग किया गया है। प्रयोगात्मक समूह के विद्यार्थियों को रचनावादी शिक्षण एवं नियंत्रित समूह के विद्यार्थियों को परंपरागत विधि की सहायता से पढ़ाया गया। प्रयोगात्मक समूह में कुल 70 विद्यार्थी एवं नियंत्रित समूह में भी कुल 70 विद्यार्थी सम्मिलित थे। आँकड़ों के संकलन हेतु स्वनिर्मित अंग्रेजी व्याकरण उपलब्धि परीक्षण एवं व्यक्तित्व परीक्षण का प्रयोग किया गया है। आँकड़ों का विश्लेषण एक मार्गीय एवं द्विमार्गीय सह-प्रसरण विश्लेषण सांख्यिकी विधि की सहायता से किया गया है। शोध निष्कर्ष में परंपरागत विधि की तुलना में रचनावादी शिक्षण अधिक प्रभावी पाया गया एवं अंतर्मुखी एवं बहिर्मुखी विद्यार्थियों के अंग्रेजी व्याकरण की उपलब्धि के माध्य फलांकों में कोई सार्थक अंतर नहीं पाया गया।