खंड 46 No. 3 (2022): प्राथमिक शिक्षक
Articles

प्राथमिक शिक्षकों के परिप्रेक्ष्य में ऑनलाइन शिक्षण : विशेषताएँ एवं चुनौतियाँ

अय्याज़ अहमद खान
असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षा विभाग–मुर्शिदाबाद, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ – 202001
अबुल समद
असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षा विभाग–मुर्शिदाबाद, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ – 202001
मोहम्मद उमैर
असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षा विभाग–मुर्शिदाबाद, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ – 202001

प्रकाशित 2026-07-13

सार

वर्तमान शोध पत्र में ऑनलाइन शिक्षण की विशेषताएँ एवं चुनौतियाँ का अध्ययन प्राथमिक शिक्षकों के परिप्रेक्ष्य में किया गया है। प्रतिदर्श इकाई के रूप में पश्चिम बंगाल राज्य के मुर्शिदाबाद जनपद के कुल 61 प्राथमिक शिक्षक थे। इस अध्ययन में स्वनिर्मित प्रश्नावली का प्रयोग किया गया है, जिसमें कुल 20 प्रश्न थे। आँकड़ों के विश्लेषण हेतु प्रतिशत और आवृत्ति का प्रयोग किया गया है। निष्कर्षस्वरूप शोध में यह पाया गया कि अधिकांश प्राथमिक शिक्षक डिजिटल संसाधन में स्मार्टफ़ोन का उपयोग करते हैं, जबकि इंटरनेट सेवाओं के लिए वे वाई-फाई एवं मोबाइल डेटा दोनों पर ही आश्रित हैं। ऑनलाइन शिक्षण की विशेषता के रूप में अधिकांश प्राथमिक शिक्षकों ने इसकी लचीली प्रकृति, डिजिटल कौशल का विकास, मल्टीमीडिया सहायक सामग्री का उपयोग, शिक्षण सामग्री की उपलब्धता आदि को बहुत पसंद किया है। ऑनलाइन शिक्षण की चुनौतियों के रूप में अधिकांश प्राथमिक शिक्षकों ने खराब नेटवर्क कनेक्टिविटी, तकनीकी ज्ञान का अभाव, छात्रों की सक्रिय भागीदारी में कमी, कक्षा में परस्पर अंतःक्रिया का अभाव, कक्षा गतिविधियों के संचालन में कठिनाई, शंकाओं एवं प्रश्नों के स्पष्टीकरण में दिक्कत, व्यक्तिगत विभिन्नताओं का पता लगाने में असमर्थता, छात्रों द्वारा उत्पन्न बाधाएँ आदि को प्रमुख माना हैं। इसके अतिरिक्त अधिकतर प्राथमिक शिक्षकों ने माना है कि ऑनलाइन कक्षा में अनुशासन बनाए रखना और कक्षा में उपस्थित छात्रों की निगरानी करना कठिन है।