खंड 48 No. 2 (2024): प्राथमिक शिक्षक
Articles

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार प्राथमिक शिक्षा से संबंधित चुनौतियों और अवसरों पर एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
सहायक आचार्य (बी.एड.), शिक्षा विद्याशाखा, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश – 211013

प्रकाशित 2026-07-13

सार

जीवन में शिक्षा के महत्व को देखते हुए भारत सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधारों के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मंजूरी प्रदान की। इस नीति का मुख्य उद्देश्य भाषा दक्षता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सौंदर्यबोध, नैतिक तर्कशीलता, डिजिटल साक्षरता, भारत-बोध तथा जागरूक नागरिक चेतना का विकास करना है।

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा में सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं को महत्व देने, पाठ्यक्रम को अधिक गुणवत्तापूर्ण, लचीला तथा अधिगम एवं मूल्यांकन-केंद्रित बनाने पर बल दिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ज्ञान-विज्ञान, अनुसंधान, नवाचार, प्रौद्योगिकी तथा मूल्य-आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करती है, जिससे विद्यार्थी जीवन की विविध परिस्थितियों और चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने में सक्षम बन सकें।

यह नीति भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय जीवन-मूल्यों, परंपराओं, संस्कृति और भाषाओं के संरक्षण, पुनर्स्थापन तथा प्रसार पर विशेष बल देती है। इसके माध्यम से भारत को एक समर्थ, गौरवशाली और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की परिकल्पना की गई है।

भारत सरकार का प्रयास है कि तीव्र गति से बदलते सामाजिक, आर्थिक और वैश्विक परिवेश में देश के युवाओं को सक्षम बनाया जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की दृष्टि ऐसी शिक्षा प्रणाली विकसित करना है, जिसमें भारतीय परंपराओं और मूल्यों को उचित स्थान मिले तथा भारतीय शिक्षा व्यवस्था में भारत की सांस्कृतिक पहचान स्पष्ट रूप से दिखाई दे।

इसके साथ ही, शिक्षा पर किए जा रहे सरकारी व्यय को अधिक तार्किक, प्रभावी और लक्ष्य-केंद्रित बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रमुख उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा के समान अवसर प्रदान करना तथा विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल, बौद्धिक विकास और आत्मविश्वास का संवर्धन करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के दृष्टिकोण का व्यापक विकास सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

प्रस्तुत लेख में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की समीक्षा करते हुए उसके समक्ष उपस्थित चुनौतियों तथा उपलब्ध अवसरों का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है।