प्रकाशित 2026-07-13
##submission.howToCite##
सार
शिक्षा एक जीवनपर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने भी इस तथ्य का समर्थन करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए हैं। कोठारी आयोग (1964–66) की रिपोर्ट के अनुसार, “किसी देश का निर्माण उसके विद्यालयों के कक्षा-कक्षों में होता है।” यह कथन स्पष्ट करता है कि किसी भी राष्ट्र के विकास में शिक्षा की कितनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
अरस्तू ने कहा है, “जिस प्रकार जीवित व्यक्ति मृत व्यक्ति से श्रेष्ठ होता है, उसी प्रकार शिक्षित व्यक्ति अशिक्षित व्यक्ति से श्रेष्ठ होता है।” अतः शिक्षा एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो बच्चों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करती है। शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षा के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का सुचारु संचालन अत्यंत आवश्यक है।
शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में शिक्षण-अधिगम सामग्री की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षण-अधिगम सामग्री तथा शिक्षण विधियों के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण अनुशंसाएँ की गई हैं। इन्हीं अनुशंसाओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एन.सी.ई.आर.टी.) द्वारा नए पाठ्यक्रम के अनुरूप नई पाठ्यपुस्तकों का निर्माण किया गया है।
वर्तमान में बुनियादी स्तर की पाठ्यपुस्तकों का निर्माण राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा की संस्तुतियों को ध्यान में रखकर किया गया है। प्रस्तुत लेख में एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा प्रकाशित इन नवीन पाठ्यपुस्तकों की संरचना, विशेषताओं तथा उनके प्रभावी उपयोग पर चर्चा की गई है।
साथ ही, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए गए हैं, जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बुनियादी स्तर के शिक्षकों को नई पाठ्यपुस्तकों की गहन समझ विकसित करने में सहायता प्रदान करेंगे। लेख में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पाठ्यपुस्तकों में कौन-कौन से महत्वपूर्ण पक्ष शामिल हैं तथा उनके शिक्षण की सरल एवं प्रभावी विधियाँ क्या हो सकती हैं।
निस्संदेह, यह लेख बुनियादी स्तर के शिक्षकों के लिए नई पाठ्यपुस्तकों को समझने और उनके प्रभावी उपयोग हेतु एक उपयोगी मार्गदर्शक सिद्ध हो सकता है।