दिल्ली प्रशासन के विद्यालयों में लागू हैप्पीनेस पाठ्यक्रम परियोजना और उसके शैक्षिक निहितार्थ
प्रकाशित 2026-07-13
##submission.howToCite##
सार
हैप्पीनेस पाठ्यक्रम एक नया विचार और एक नया व्यवहार है, जिसका एक प्रमुख उद्देश्य शिक्षा को सरल, उपयोगी, व्यावहारिक, रुचिकर, रचनात्मक, क्रियात्मक एवं प्रासंगिक बनाना है।
आधुनिक युग में बच्चों के बहुमुखी और सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षापद्धति में बदलाव की आवश्यकता है। आज भारत में ऐसे पाठ्यक्रम को क्रियान्वित करने की आवश्यकता है, जो न केवल भाषा, साक्षरता, अंकों का ज्ञान तथा कला को विकसित करने में मदद करता हो, बल्कि साथ-साथ बच्चों के कल्याण तथा खुशी की ओर भी ध्यान दे।
दिल्ली सरकार द्वारा डिज़ाइन की गई हैप्पीनेस पाठ्यचर्या इस उद्देश्य से बनाई गई है कि विद्यार्थियों का ध्यान क्षणिक सुख से हटकर संबंधों में स्थिर भाव से प्राप्त गहरे सुख तथा समझ से प्राप्त स्थायी सुख की ओर जाए। वे स्वयं में, संबंधों में तथा समाज में सुख (हैप्पीनेस) को समझ सकें।
इस प्रयास से विद्यार्थी बाह्य दुनिया में सुख ढूँढ़ने के स्थान पर स्वयं में समझ और मूल्यों के आधार पर अपनी खुशी सुनिश्चित करने में सक्षम हो सकें।
यह शोध-पत्र हैप्पीनेस पाठ्यचर्या के उद्देश्यों, उसकी रूपरेखा तथा इस पाठ्यक्रम से अपेक्षाओं पर प्रकाश डालता है।