खंड 45 No. 1 (2021): प्राथमिक शिक्षक
Articles

पुस्तकालय विद्यालय का शैक्षणिक केंद्र

मूर्तिमती सामंतराय
उप-पुस्तकालयाध्यक्ष, पुस्तकालय एवं प्रलेखन प्रभाग, रा.शै.अ.प्र.प., नई दिल्ली

प्रकाशित 2025-10-24

संकेत शब्द

  • विद्यालय पुस्तकालय,
  • शिक्षण संसाधन केंद्र

सार

विद्यालय पुस्तकालय सभी शैक्षणिक गतिविधियों के पूरक और एक शिक्षण संसाधन केंद्र के रूप में कार्य करता है। शिक्षा और पुस्तकालयों के बीच काफ़ी घनिष्ठ संबंध हैं। पुस्तकालयों को मूल रूप से ज्ञान के भंडार और प्रचारक के रूप में माना जाता है। दरअसल, पुस्तकालय शिक्षा के अधीन होते हैं। इस लेख का उद्देश्य विद्यालयों में पुस्तकालयों के मूल्यों और महत्व को बताना है। शिक्षा का अर्थ है- ज्ञान, व्यक्तित्व का पूर्ण विकास, सहिष्णुता की भावना, आत्म-अनुशासन, राष्ट्रीय एकीकरण, देशभक्ति, लोकतांत्रिक और नैतिक मूल्यों आदि। प्रस्तुत लेख में शिक्षकों, विद्यार्थियों और समुदाय के सदस्यों की भूमिका का विस्तार से वर्णन किया गया है, जो पुस्तकालय के संसाधनों, सेवाओं का उपयोग करते हैं और जिससे पढ़ने की आदत विकसित होती है।