Published 2026-07-13
How to Cite
Abstract
वर्तमान में हम सभी संचार माध्यम एवं सोशल मीडिया से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। विचारों और सूचनाओं के आदान-प्रदान की प्रणाली को हम संचार माध्यम या मीडिया कहते हैं। रेडियो, दूरदर्शन, सिनेमा, समाचार पत्र व पत्रिकाएँ, कंप्यूटर आदि मीडिया के विभिन्न रूप हैं जो वर्तमान समय में प्रचलित हैं और इन सबका शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान है। आज कंप्यूटर तथा इंटरनेट का महत्व इतना अधिक हो गया है कि हमारे ज़्यादातर कार्य कंप्यूटर व इंटरनेट द्वारा हो रहे हैं। कंप्यूटर और इंटरनेट मानव जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हस्तक्षेप कर संचार का सशक्त माध्यम बन चुके हैं। शिक्षा में जनसंचार माध्यमों और सोशल मीडिया का कोविड समय में बहुत प्रयोग हुआ। लोगों ने इंटरनेट की मदद से पढ़ने, पढ़ाने के साथ-साथ मनोरंजन के लिए, अपनों से जुड़े रहने के लिए भी इनका प्रयोग किया। इस लेख में जनसंचार माध्यमों और सोशल मीडिया की शिक्षा में भूमिका पर चर्चा की गयी है।