अपने बैंक नोट/मुद्रा को जानें : प्राथमिक शिक्षा स्तर पर वित्तीय कौशल विकसित करने हेतु एक पहल
Published 2026-07-13
How to Cite
Abstract
यह एक सामान्य समझ है कि आरामदायक जीवन जीने के लिए पैसा महत्वपूर्ण है। यहाँ तक कि छोटे बच्चे भी समझते हैं कि पैसा (बैंक नोट) साधारण कागज़ के टुकड़े नहीं हैं। उनके माध्यम से भोजन, खिलौने, किताबें तथा अन्य आवश्यक वस्तुएँ खरीदी जा सकती हैं।
प्राथमिक विद्यालय स्तर पर बच्चों को पैसे से संबंधित सरल गणितीय गतिविधियाँ सिखाई जाती हैं, किंतु उन्हें बैंक नोटों की पहचान तथा उनकी विशेषताओं के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दी जाती। जबकि यह वित्तीय कौशल विकसित करने की प्रथम सीढ़ी है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा परिकल्पित 5+3+3+4 की नई शैक्षणिक संरचना के अंतर्गत प्राथमिक स्तर पर ही वित्तीय साक्षरता के बीज बोए जाने चाहिए, ताकि बच्चे जीवन के प्रारंभिक चरण में ही पैसे के महत्व को समझ सकें।
बैंक नोटों की विशेषताओं को समझते हुए उनमें सही और नकली नोटों की पहचान करने की क्षमता विकसित होगी। इससे वे वित्तीय लेन-देन के प्रति अधिक जागरूक बनेंगे तथा ठगी और धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकेंगे।
अतः वित्तीय साक्षरता को प्रारंभिक शिक्षा का एक महत्वपूर्ण घटक बनाया जाना चाहिए, जिससे बच्चों में धन के प्रति जिम्मेदार व्यवहार, वित्तीय समझ तथा व्यावहारिक जीवन कौशलों का विकास हो सके।