Vol. 49 No. 2 (2026): प्राथमिक शिक्षक
Articles

बहुभाषी परिदृश्य में बुनियादी साक्षरता शिक्षण में स्थानीय भाषा प्रयोग : चुनौतियों से संभावनाओं की ओर बढ़ते कदम

सुनील कुमार बागवान
पीएच.डी. शोधार्थी, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली – 110067

Published 2026-07-13

How to Cite

बागवान स. क. (2026). बहुभाषी परिदृश्य में बुनियादी साक्षरता शिक्षण में स्थानीय भाषा प्रयोग : चुनौतियों से संभावनाओं की ओर बढ़ते कदम. प्राथमिक शिक्षक, 49(2), p.51-60. https://ejournals.ncert.gov.in/index.php/pp/article/view/5365

Abstract

यह शोध-पत्र प्राथमिक (बुनियादी) कक्षाओं में साक्षरता शिक्षण में बच्चों के घर की भाषा के उपयोग के बारे में है। यह बुनियादी साक्षरता शिक्षण में कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों की भाषा को शिक्षण प्रक्रियाओं में शामिल करने के महत्व की पड़ताल करता है।

इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले की प्राथमिक कक्षाओं में कक्षा अवलोकन किए गए हैं। जिसमें यह देखा गया है कि साक्षरता के विभिन्न कौशलों के विकास के लिए स्थानीय भाषाओं का शिक्षक कक्षा में कैसे उपयोग करते हैं।

यह शोध रेखांकित करता है कि स्थानीय भाषाओं में विकसित पठन सामग्री का उपयोग विद्यार्थियों के लिए साक्षरता में वृद्धि और भाषा अर्जन को सहज, सार्थक और प्रभावी बनाता है।

इसके साथ ही, यह विद्यार्थियों को अपने सामाजिक संदर्भों और अपनी सांस्कृतिक पहचान से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है, जिससे विद्यार्थियों के सीखने के आत्मविश्वास और अधिगम-प्रेरणा में वृद्धि होती है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और एन.सी.एफ.-एफ.एस. 2022 की दिशा के अनुरूप, यह अध्ययन मातृभाषा-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की अनुशंसा करता है, जो न केवल साक्षरता के परिणामों में सुधार करता है, बल्कि सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को रोचक बनाने के पक्ष में एक प्रमाण प्रस्तुत करता है।