Published 2026-07-13
How to Cite
Abstract
29 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एन.ई.पी.) 2020 के क्रियान्वयन को पाँच वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इसी नीति के शैक्षिक उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एन.सी.एफ.-एस.ई. 2023 का निर्माण किया गया। इन अनुशंसाओं के आधार पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (रा.शै.अ.प्र.प.) ने अप्रैल 2024 में कक्षा 4 के लिए हिंदी पाठ्यपुस्तक ‘वीणा’ का सृजन किया, जिसे सत्र 2025–26 से विद्यालयी पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जा चुका है।
1961 से ही रा.शै.अ.प्र.प. भारतीय विद्यालयी शिक्षा में समयानुकूल परिवर्तनों का सूत्रधार रही है और बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रमों का निर्माण करती रही है। हिंदी पाठ्यपुस्तक ‘वीणा’ इन्हीं सतत परिवर्तनों और शैक्षिक नवाचारों का परिणाम है।
यह शोध-पत्र ‘वीणा’ का समालोचनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करता है, जिसमें एन.ई.पी. 2020 और एन.सी.एफ.-एस.ई. 2023 के मानदंडों के आधार पर इसकी पाठ्यचर्या, विषयवस्तु, शिक्षण विधियाँ, साहित्यिक गुणवत्ता तथा सामाजिक-सांस्कृतिक प्रभावों का गहन अध्ययन किया गया है।