विद्यार्थियों के सतत विकास और पर्यावरण जागरूकता हेतु बायोस्फीयर रिजर्व चैम्पियंस राष्ट्रीय प्रतियोगिता
Published 2026-07-13
How to Cite
Abstract
बायोस्फीयर रिजर्व चैम्पियंस राष्ट्रीय प्रतियोगिता, यह पहल यूनाइटेड स्कूल्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (यू.एस.ओ.) और यूनेस्को के सहयोग से वर्ष 2024 में आयोजित की गई। इसमें कक्षा 6–12 के विद्यार्थियों को पर्यावरणीय जागरूकता और सतत विकास पर आधारित गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला। इसका उद्देश्य पर्यावरणीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजने में विद्यार्थियों को सक्षम बनाना था। भारत सरकार और विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों ने सतत विकास लक्ष्यों (एस.डी.जी.) को बढ़ावा देने के लिए कई पर्यावरणीय पहल शुरू की हैं। कार्यक्रम तीन प्रमुख संरचनाओं में संचालित किया गया और इसका प्रभाव विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्कूलों, समुदायों और नीति निर्माताओं पर स्पष्ट रूप से दिखा। भविष्य में इसे और अधिक विद्यालयों और विद्यार्थियों तक विस्तारित किया जाएगा, जिसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म, मेंटरशिप और प्रशिक्षण मॉड्यूल शामिल किए जाएँगे। इस कार्यक्रम ने स्थानीय स्तर पर आयोजित सफाई अभियानों, वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समुदायों में सुधार किया और कुछ समाधानों को प्रशासन ने अपनाया। यह पहल पर्यावरण शिक्षा को स्कूलों में प्रभावी ढंग से एकीकृत करने में सफल रही और विद्यार्थियों, शिक्षकों और विशेषज्ञों के बीच संवाद को बढ़ावा दिया। यह पहल छोटे प्रयासों के जरिए बड़े बदलाव की दिशा में प्रेरणास्रोत बनी।